फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीआरएफ और पुलिस ने डीडीहाट सीएचसी को घेरा

विज्ञापन
डीडीहाट अस्पताल में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। दिल्ली से लौटे कोरोना के संदिग्ध मरीज को बीती रात से ही सुरक्षा की दृष्टि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अस्पताल में रात से ही पुलिस बल तैनात है। शुक्रवार सुबह से एसडीआरएफ ने भी अस्पताल को घेर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिन दिल्ली से घर लौटे तहसील वार्ड निवासी एक युवक ने अस्पताल में दिखाने के बाद फेसबुक में कोरोना वायरस की चपेट में हो सकता हूं, अपडेट डाला था। उसकी इस पोस्ट से हड़कंप मच गया था। राजस्व विभाग और पुलिस की टीम ने नरेंद्र को ढूंढ उसे अस्पताल पहुंचाया। उसे रात भर आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। सुरक्षा के लिए पुलिस जवानों की भी तैनाती कर दी। शुक्रवार सुबह प्रशासन के निर्देश पर एसडीआरएफ के छह जवान अस्पताल पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने अस्पताल में घेराबंदी कर दी। अस्पताल में एसडीआरएफ के साथ ही चार पुलिस जवान और दो होमगार्ड की भी तैनाती की गई है। अस्पताल में मरीज की देखरेख कर रहे चिकित्सक विवेक ने बताया कि पूछताछ में उसने कुछ बातें छुपाई। उसने दिल्ली में खांसी, बुखार की बात तो बताई। उसके परिजनों ने बताया कि नरेंद्र को शिवरात्रि के समय से ही खांसी है। उन्होंने बताया कि मरीज के बारे में हर घंटे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जा रही है। अस्पताल में मरीज की जांच के लिए अभी कुछ भी उपाय नहीं किए गए हैं।
मरीज ने की हायर सेंटर रेफर करने की मांग
डीडीहाट। आइसोलेशन वार्ड में रखा गए मरीज नरेंद्र अस्पताल में अव्यवस्थाओं से काफी आहत है। वह बार-बार मास्क और सैनिटाइजर देने की मांग कर रहा है। साथ ही उसने एम्स ऋषिकेश या अन्य हायर सेंटर रेफर किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोई भी कोताही नहीं बरतने के निर्देश
डीडीहाट। कोरोना के संदिग्ध मरीज को देखते हुए प्रशासन की ओर से अस्पताल में पैनी नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को नायब तहसीलदार बरखा जलाल, कानून गो चंद्रप्रकाश, एसआई रविंद्र पांगती ने अस्पताल पहुंच मरीज की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीज के संबंध में कोई भी कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार ने बताया कि मरीज के बारे में प्रशासन को रिपोर्ट दी जा रही है।
चिकित्सकों के पास भी नहीं है मास्क
डीडीहाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना महामारी से निपटने के लिए सुरक्षा के कोई उपकरण नहीं है। चिकित्सक बगैर मास्क पहने ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं। सैनिटाइजर और अन्य उपकरणों की भी कोई व्यवस्था नहीं है। डॉ. विवेक ने बताया कि कोरोना किट के लिए सीएमओ कार्यालय को मांग भेजी गई है।
कोरोना के प्रति कोई संजीदगी नहीं
डीडीहाट। अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड से महज 50 मीटर की दूरी पर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। यदि कोई कोरोना से संक्रमित मरीज अस्पताल में आ गया तो सुरक्षा के कोई उपाय नहीं है। लोगों और मरीजों के तीमारदारों ने आइसोलेशन वार्ड एकांत कक्ष में बनाने की मांग उठाई है। दहशत के चलते अस्पताल में मरीज भी इक्का-दुक्का ही पहुंच रहे हैं।
पालिका ने सफाई अभियान चलाया
डीडीहाट। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पालिका की ओर से सार्वजनिक स्थानों, शौचालयों, रोडवेज, जीप स्टेशनों पर सफाई अभियान चलाया गया। इन जगहों पर दवाइयों का छिड़काव कर सेनेटाइज किया गया। पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल ने लोगों से अफवाहें नहीं फैलाने और दहशत में नहीं आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें