फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बैक हो रही कार से टकराई स्कूटी, एक किशोर गंभीर घायल

Sun, 16 Aug 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जाखनी तिराहे के पास विगत दिवस एक तेज रफ्तार स्कूटी और पीछे हो रही अल्टो कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में 17 वर्षीय गौरव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आगे के इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गौरव सिंह (17) निवासी देउपा गांव और दीपांशु भट्ट (17) निवासी आठगांव शिंलिग स्कूटी से स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अल्टो कार सड़क पर पीछे की जा रही थी, जिससे स्कूटी टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों किशोर सड़क किनारे जा गिरे। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। गौरव सिंह के बाएं पैर में दो जगह फ्रैक्चर हुआ है। चिकित्सक अब्दुल ने उनका इलाज किया। दीपांशु भट्ट को गंभीर चोट नहीं आई है। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें