फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: किसान हाट में जमकर हुई खरीदारी, काश्तकारों के चेहरे खिले

Sun, 16 Aug 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर के रोडवेज स्टेशन परिसर में रविवार को आयोजित किसान हाट में काश्तकारों के उत्पादों की बंपर बिक्री हुई जिससे उनके चेहरे खिल उठे। पिछले रविवार को बारिश के कारण कारोबार प्रभावित हुआ था लेकिन इस बार मौसम साफ रहने से विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे काश्तकारों ने राहत की सांस ली। हाट में स्थानीय सब्जियां और फल आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन


बाजार में कद्दू 80 रुपये, स्थानीय सेब 150 से 200 रुपये और शिमला मिर्च 70 रुपये प्रति किलो बिके। इसके अलावा ककड़ी 80-100, नाशपाती 50, लहसुन 100, सफेद आलू 25 और लाल आलू 30 रुपये प्रति किलो के भाव बिके। प्याज, मूली, बंदगोभी और खीरा 40 रुपये प्रति किलो तक बिके।

दीवान सिंह, पार्वती भंडारी, प्रकाश चंद्र जोशी और अमित जोशी समेत कई काश्तकारों ने अपने उत्पाद बेचे। काश्तकार अमित ने बताया कि इस रविवार हाट में 20 हजार रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें