फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान महोत्सव में राजेंद्र, नीरज, कवींद्र प्रथम

Wed, 21 Oct 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में छात्रों ने विभिन्न विषयों पर प्रोजेक्ट तैयार किए। सीनियर वर्ग में कृषि और खाद्य विषय में जीआईसी मवानीदवानी के राजेंद्र धामी ने पहला, समकोट के बलवंत सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। संसाधन प्रबंधन में बांसबगड़ के नीरज बिष्ट ने पहला, नाचनी के लवराज पाठक ने दूसरा स्थान बनाया। आपदा प्रबंधन में मवानीदवानी के कवींद्र सिंह ने पहला, मुनस्यारी की रीता बिष्ट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य पोषण में मवानीदवानी के लवराज ने पहला, मुनस्यारी की बबीता आर्या ने दूसरा स्थान बनाया। उद्योग वाले विषय में मवानीदवानी के दीपक कुमार ने पहला, मुनस्यारी के सूरज कुमार ने दूसरा स्थान बनाया। गुणवत्तापरक जीवन में नाचनी के जगदीश मेहरा पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में संसाधन प्रबंधन पर राजकीय हाईस्कूल सेरा के भूपेश महर पहले, बांसबगड़ की नेहा बिष्ट दूसरे स्थान पर रही। स्वास्थ्य एवं पोषण विषय में आशीष गोस्वामी ने पहला और दीपक धामी ने दूसरा स्थान बनाया। टीम प्रोजेक्ट में राजकीय हाईस्कूल उछेती की संगीता कोश्यारी पहले और हिमानी कुंवर दूसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग के टीम प्रोजेक्ट में समकोट के बलवंत सिंह ने पहला, दिनेश सिंह ने दूसरा स्थान बनाया। विज्ञान ड्रामा में जीआईसी मवानीदवानी ने पहला स्थान बनाया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत ने पुरस्कार बांटे। आयोजन को सफल बनाने में करन सिंह थापा, सिद्ध कुमार, हेम लोहनी, देवेंद्र बृजवाल ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें