फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकदेवता चौमू का आशीर्वाद लेने पहुंचे हजारों

Wed, 21 Oct 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तहसील का प्रसिद्ध चौपखिया मेला बुधवार को संपन्न हो गया। लोकदेवता चौमू का आशीर्वाद लेने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ गई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर युवक मंगल दल रियांसी के सभी पदाधिकारियों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता टायगर खड़ायत, कुंडल खड़ायत, राजा चंद, बीडी जोशी, देवराज खड़ायत, सौरभ चंद ने श्री जोशी का स्वागत किया। दोपहर बाद तल्ली रियांसी से चौमू लोकदेवता का डोला उठा। डोले को मंदिर परिसर में लाया गया। वहां पर हजारों लोगों ने चौमू देवता का आशीर्वाद लिया। मेले में देवी भगवती का डोला भी उठा। मंदिर में खेल, चांचरी हुए। कृषि उपकरणों की भारी मात्रा में बिक्री हुई। कृषि उपकरणों के साथ-साथ घरेलू उपयोग के स्थानीय उत्पाद भी मेले में बिक्री के लिए लाए गए। जिला मुख्यालय से भी भारी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का व्यापक इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें