फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: परीक्षा देने स्कूल जा रही छात्रा पर ततैयों ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Tue, 03 Nov 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। परीक्षा देने स्कूल जा रही एक छात्रा पर ततैयों ने हमला कर दिया जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले की चपेट में आने से दो अन्य छात्र भी मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय भल्या में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली उपरोली की छात्रा भवानी पुत्री दयाकृष्ण मंगलवार सुबह छमाही परीक्षा देने के लिए सुबह घर से निकली। रास्ते पर पेड़ पर बने छत्ते से निकलकर ततैयों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। वह स्कूल की तरफ भागी तो ततैया भी उसके पीछे पहुंच गए। कई ततैयों ने उसे काट दिया। बमुश्किल वह स्कूल के पास पहुंची और बेहोश हो गई। आसपास के लोगों और शिक्षकों ने बमुश्किल ततैयों को भगाया और इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
ईएमओ डॉ. वर्षा ने बताया कि छात्रा के सिर और शरीर में कई जगह ततैयों ने काटा है। उसे भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। पिता दयाकृष्ण ने बताया कि सुबह के समय दो छात्रों पर भी ततैयों ने हमला किया। संयोग से वह सुरक्षित बच गए। दोनों छात्रों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से ततैयों की दहशत बनी हुई है। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थी स्कूल जाने से भी डर रहे हैं। अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। उन्होंने वन विभाग से जल्द उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


-
दो महीने में 30 से अधिक लोगों पर ततैयों ने किया हमला

सीमांत जिले में ततैयों से सुरक्षा के दावे तो खूब हो रहे हैं जो धरातल पर बेअसर हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीते दो महीने में ततैयों के हमले में घायल होकर 30 से अधिक लोग अस्पताल पहुंचे हैं। नौ दिन पूर्व ही मूनाकोट ब्लॉक के भटेड़ी में ततैयों ने छह साल की मासूम के साथ ही उसकी मां और नानी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। करीब 15 मिनट तक दौड़ लगाते हुए तीनों घर के भीतर घुसीं। तब जाकर उनकी जान बच सकी। तीनों का इलाज जिला अस्पताल में किया गया।


बुजुर्ग को गंवानी पड़ी जान
करीब डेढ़ महीने पहले बिण ब्लॉक के निशनी गांव में ततैयों के हमले में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। इस घटना के 10 दिन बाद ही ततैयों ने मृतक बुजुर्ग की पत्नी और दो साल के पोते पर भी हमला कर दिया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल दादी और पोते की जिला अस्पताल में तीन दिन भर्ती होने के बाद बमुश्किल जान बच सकी।

-


ततैयों की मौजूदगी की जहां से सूचना मिल रही है वहां टीम भेजी जा रही है। सुरक्षित तरीके से ततैयों को हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही भल्या और उपरतोला में भी टीम भेजी जाएगी। -दिनेश जोशी, रेंजर, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें