डीडीहाट में आयोजित निजी स्कूल एसोसिएशन की बैठक में मौजूद स्कूल प्रबंधक।
- फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। निजी स्कूल एसोसिएशन की बैठक शनिवार को हुई। इसमें डीडीहाट और कनालीछीना ब्लॉकों के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधकों ने भाग लिया। फरवरी से स्कूल खोलने पर चर्चा की गई।
डीडीहाट में निजी स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष गंगा दत्त जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। पिथौरागढ़ के समन्वयक गोपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि स्कूल खोलने के लिए कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। इस पर संशय है कि स्कूल किसी प्रकार से खोले जाएंगे। डीडीहाट और कनालीछीना के समन्वयक आरएस थलाल ने कई समस्याएं रखीं। सचिव नवीन चंद्र कोठारी ने बताया कि पांच फरवरी को पूरे जिले के विद्यालयों की बैठक पीएनएफ विद्यालय एंचोली में होगी। इसमें सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी, निजी स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी और एसोसिएशन के वकील उपस्थित रहेंगे। इसमें स्कूलों की समस्याओं और अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। बताया कि विद्यालय खोलने के लिए अभी शासनादेश नहीं मिले हैं। मिलते ही आदेश विद्यालयों को भेजा जाएगा। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विप्लव भट्ट ने संचालन किया। बैठक में रेखा कापड़ी, सुरेश जोशी, प्रह्लाद सिंह बोरा, केएस कार्की, देवी दत्त जोशी, शेखर जोशी आदि प्रबंधक रहे।