फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सपना, सिमरन और मोहित को दी छात्रवृत्ति

Mon, 06 May 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरमोली में प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद छात्र-छात्राएं और लोग। संवा
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरमोली के तीन टॉपर छात्र सपना, सिमरन और मोहित को स्व. बेलमती देवी रावत और स्व. गोविंद सिंह रावत की स्मृति में छात्रवृत्ति दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को आओ अपने गांव से जुड़ें अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरमोली में प्रतिभा सम्मान समारोह में भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त रघुनाथ सिंह रावत ने अपनी स्व. माता और पिता की स्मृति में कक्षा पांच की छात्रा सपना, कक्षा पांच की सिमरन और कक्षा चार के मोहित को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक भीमराम ने बताया कि पहला अवसर है कि विद्यालय के तीन टॉपर छात्रों को छात्रवृत्ति से सम्मानित किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि रावत ने अपने मन से इस अभियान को संपन्न करने के लिए जो योगदान दिया गया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान नवीन राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य नेहा पांगती, एसएमसी अध्यक्ष नंदा देवी रावत, नवीन कमार, महक सिंह, जगदीश नितवाल, गंगा सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें