फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन करने में असमंजस की स्थिति

विज्ञापन
Scheme For Girl Students
विज्ञापन
पिथौरागढ़। माध्यमिक शिक्षा एनएसआईजीएसई योजना के तहत बालिका प्रोत्साहन राशि के लिए वर्ष 2012 से 2016-17 तक छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने के लिए सभी वर्गों की छात्राओं से आवेदन मांगे गए हैं लेकिन कई स्कूल सामान्य श्रेणी की छात्राओं के आवेदन पत्र नहीं ले रहे हैं। इससे छात्राओं और अभिभावकों में असमंजस बना है।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि जब माध्यमिक शिक्षा से जारी पत्र में सामान्य श्रेणी के आवेदन भी स्वीकार्य हैं तो उनसे आवेदन क्यों नहीं लिए जा रहे हैं वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ने वाली सिर्फ सामान्य लड़कियां इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। लेकिन माध्यमिक शिक्षा की ओर से जारी पत्र में ऐसा स्पष्ट नहीं लिखा गया है। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं समेत उनके माता-पिता असमंजस में हैं।
माध्यमिक शिक्षा की ओर से 17 जुलाई को जारी पत्र में छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने के लिए वर्ष 2012-13, 2013- 14, 2015-16, 2016-17 में हाईस्कूल उत्तीर्ण होने वाली सभी छात्राओं के आवेदन मांगे गए हैं लेकिन इस पत्र में कहीं भी यह स्पष्ट नहीं है कि यह योजना सिर्फ एससी, एसटी, ओबीसी और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए है।
विज्ञापन

पत्र जारी होने के बाद कई स्कूल सामान्य छात्राओं से भी आवेदन ले रहे हैं तो कई स्कूल आवेदन नहीं ले रहे हैं लेकिन इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई होने से अभिभावक और छात्राएं परेशान हैं। कई अभिभावकों का ये भी आरोप है कि सामान्य छात्राओं को साइकिल और गौरा देवी कन्या धन योजना का लाभ भी नहीं मिल सका है।
माध्यमिक शिक्षा की ओर से जारी पत्र में सभी हाईस्कूल पास उत्तीर्ण छात्राओं से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। कई स्कूल सामान्य श्रेणी छात्राओं के आवेदन ले रहे हैं तो कई स्कूल आवेदन नहीं ले रहे हैं। भेदभाव ठीक नहीं है।
- लवी, कफलिया, सामाजिक कार्यकर्ता, डीडीहाट।
गर्ल्स प्रोत्साहन राशि के तहत सिर्फ एससी, एसटी, ओबीसी छात्राओं समेत कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पढ़ने वाली सभी छात्राओं के आवेदन मांगे गए हैं लेकिन जानकारी के अभाव में कई स्कूल सामान्य छात्राओं के आवेदन पत्र भी ले रहे होंगे। यह योजना उनके लिए नहीं है जबकि साइकिल योजना सभी वर्ग की छात्राओं के लिए है, इसका लाभ सभी को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

- एके जुकरिया, सीईओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें