फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी/एसटी को मिले तराई में जमीन

Sun, 01 Feb 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर जिले में बंगाली समुदाय को भूमिधरी अधिकार देने की मांग उठने के बाद अब तराई में एससी/एसटी वर्ग के लोगों को खेती योग्य जमीन दिलाने की मांग उठी है। यहां रविवार को हुई अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के परिसंघ की बैठक में यह मांग जोर-शोर से उठाई गई। बैठक में 11 फरवरी को हल्द्वानी में प्रस्तावित एससी/एसटी महापंचायत की तैयारी पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


इंप्लाइज फेडरेशन जिलाध्यक्ष मदन राम आर्य ने सभी विभागों में एससी/एसटी का बैकलाग पूरा करने, आउटसोर्सिंग से होने वाली भर्तियों में आरक्षण के नियमों का पालन करने की मांग उठाई। अन्य वक्ताओं ने जिला मुख्यालय में अंबेडकर भवन के लिए धन स्वीकृत होने के बाद भी भूमि का चयन न होने पर निराशा जताई गई। जिलाध्यक्ष का कहना था कि राज्य में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी खाली है, जिस पर तत्काल नियुक्ति की जानी चाहिए। अधिकतम लोगों से हल्द्वानी महापंचायत में पहुंचने की अपील की गई। परिसंघ के जिलाध्यक्ष पुष्कर राम की अध्यक्षता में राजेंद्र प्रसाद ने संचालन किया। बैठक में पूर्व प्रधान नाथू राम, रमेश प्रसाद, दीवान राम, कैलाश राम, राजेंद्र प्रसाद, शंकर राम, कुंदन राम, कृष्ण कुमार, जीवन राम, आनंद प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें