मढ़ खड़ायत में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सातशिलिंग ‘ए’ की टीम ने वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियनशिप जीत ली है। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया था। विजेता टीम को 15 हजार और उपविजेता को 13 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
रविवार को मुख्य अतिथि विधायक चंद्रा पंत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। उन्होंने हाईस्कूल खेल मैदान के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए पांच लाख देने की घोषणा की। मढ़ खड़ायत के हाई स्कूल खेल मैदान में वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल सातशिलिंग ‘ए’ और बीसाबजेड़ ‘बी’ की टीम के बीच खेला गया। सातशिलिंग ‘ए’ की टीम ने 21-15, 21-16, 21-18 से मैच जीतकर फाइनल खिताब अपने नाम किया। रेफरी की भूमिका रमेश चंद, अनिल चंद ने निभाई। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मोहित को दिया गया। विजेता टीम को 15 हजार और उपविजेता को 13 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। सातशिलिंग की जीत पर सामाजिक कार्यकर्ता शंकर सिंह खड़ायत, किशन कोहली ने अपनी तरफ से 10 हजार की नकद राशि पुरस्कार में दी। वहीं विजेता और उपविजेता टीम को विधायक, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने भी नकद राशि प्रदान की। मुख्य आयोजक नितेंद्र सिंह खड़ायत ने सभी लोगों का आभार जताया। इस मौके पर संयोजक जिला सहकारी अध्यक्ष मनोज सामंत, कविंद्र खड़ायत, गोपाल सिंह, भगवान सिंह, केशव भंडारी, मोहन सिंह, पुष्कर सिंह मेहता, बहादुर खड़ायत समेत कई शामिल रहे।