फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सरस्वती ने हैकाथॉन में ताप शमन के सुझाए उपाय

Sat, 27 Jun 2026 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। इसरो की ओर से कराए गए भारतीय अंतरिक्ष हैकाथॉन में जीजीआईसी ऐंचोली की पूर्व छात्रा सरस्वती जोशी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग के माध्यम से शहरी ताप शमन और शीतलन रणनीतियों का अनुकूलन पर अपना आलेख प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

गंगोलीहाट के चहज गांव की सरस्वती वर्तमान में बीएससी कर रही हैं। उन्होंने शहरों में अचानक बढ़ रहे तापक्रम को समझने और उसे कम करने के उपाय सुझाए हैं। इसरो के कुमाऊं नोडर सेंटर प्रभारी नवल चंद्र जोशी ने बताया कि वह अकेली छात्रा हैं जिन्होंने हैकाथॉन में अपना आलेख प्रस्तुत किया है। उनका आलेख राष्ट्रीय स्तर पर चयनित करने के लिए भेजा गया है। यदि उनका आलेख चयनित होता है तो उन्हें इसरो के साथ इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। इससे वह वैज्ञानिकों एवं इंजीनियरों के साथ सक्रिय परियोजनाओं पर काम कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि हैकाथॉन में 13 विषय दिए गए थे जिनमें एक को चुनना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें