फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सांता क्लाज बनकर साथियों को गिफ्ट बांटे

Sat, 24 Dec 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट
विज्ञापन
पिथौरागढ़ चिल्ड्रन डेवलपमेंट एकेडमी में क्रिसमस का त्योहार मनाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर के कई विद्यालयों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैंक रोड स्थित चिल्ड्रेन डेवलपमेंट एकेडमी में सुबह नौ बजे से कार्यक्रम शुरू हो गए और बच्चों ने सांता क्लाज बनकर साथियों को गिफ्ट बांटे। विद्यालय की प्रबंधक उमा पांडे ने कहा कि यीशु ने लोगों को प्रेम और त्याग की सीख दी थी। प्रधानाचार्य रेखा पांडे ने कहा कि प्रभु यीशु ने जो संदेश दिए थे, उनका आज भी बड़ा महत्व है।
विज्ञापन


बाद में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने क्रिसमस-ट्री के साथ जमकर जश्न मनाया। बच्चे विभिन्न रूपों में विद्यालय पहुंचे थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका रेशमा हुसैन, गजाला परवीन, गुल्फशा, शोभा सिह, संजय गहतोड़ी, सोनू पांडे ने सहयोग दिया। बाद में बच्चों को पुरस्कार बांटे गए। उधर, मल्लिकार्जुन स्कूल में भी क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांता क्लाज, मरियम, जीजस बनकर गिफ्ट बांटे। नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। स्कूल की निदेशक रचना जोशी ने प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य रिचा पंत, अकादमिक समन्वयक राजेश्वरी शर्मा ने सभी को क्रिसमस की शुभकामना दी। मानस एकेडमी में भी क्रिसमस-डे पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।

डीडीहाट में अभिलाषा एकेडमी ओगला के बच्चों ने क्रिसमस-ट्री को सजाकर क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बच्चों ने संदेश यात्रा निकालकर लोगों को सभी धर्मों को सम्मान देने का संदेश दिया। इस दौरान एकेडमी के प्रबंधक किशोर पंत प्रधानाचार्य तनुजा खोलिया, दीप पंत, ध्रुव पंत, सुनीता कन्याल, चारू पंत आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


क्रिसमस को लेकर भारी उल्लास
पिथौरागढ़। क्रिसमस को लेकर नगर में उल्लास का माहौल है। ईसाई समाज के लोगों ने अपने घरों में विशेष रोशनी की है। सभी घरों में रविवार को क्रिसमस के मौके पर केक तैयार किए जाएंगे। मैथोडिस्ट चर्च में सुबह दस बजे प्रार्थना होगी। उसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें