बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। दिवाली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बेड़ीनाग और गंगोलीहाट बाजार में मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों का निरीक्षण किया। इस अभियान के तहत पांच खाद्य नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त आरके शर्मा के नेतृत्व में टीम ने पेठा, रसगुल्ला, पतीसा, बेसन लड्डू और बूंदी लड्डू के नमूने लिए। शर्मा ने कहा कि जांच रिपोर्ट में नमूना मानकों के विपरीत मिलने पर कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। टीम ने खाद्य कारोबारियों को दुकानों में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्हें मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों को ढककर रखने के लिए भी कहा। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार और सहायक अर्जुन भाटिया भी मौजूद रहे।