पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में दो दिन ओपीडी बंद रहेगी। ऐसे में मरीजों को इमरजेंसी में इलाज कराना होगा। पीएमएस डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि 10, 11 नवंबर को ओपीडी बंद रहेगी। आपातकालीन कक्ष में ही मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। आपातकालीन कक्ष में 24 घंटे ईएमओ और नर्सिंग स्टॉफ तैनात रहेंगे। गोवर्धन पूजा और राज्य स्थापना दिवस पर नौ नवंबर को ओपीडी पूर्व की तरह संचालित रहेगी।