फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाट कालिका दरबार में सहस्त्रचंडी महायज्ञ आज से

Sun, 14 May 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सहस्त्रचंडी महायज्ञ के लिए सजाया गया गंगोलीहाट महाकाली मंदिर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गंगोलीहाट की सिद्ध शक्तिपीठ हाट कालिका के दरबार में 15 मई से होने वाले सहस्त्रचंडी महायज्ञ और श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के लिए मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर में 24 मई तक भक्तिरस की गंगा बहेगी।
विज्ञापन


सहस्त्रचंडी महायज्ञ को बड़ा धार्मिक आयोजन माना जाता है। मंदिर के पुजारी रावल परिवार, मंदिर के पुरोहित परिवार और क्षेत्रवासियों के सहयोग से होने जा रहे महायज्ञ में सोमवार को मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में तड़के 4 बजे गणेश पूजा होगी। देवी को पंचामृत स्नान कराया जाएगा। जान्हवी नौले से मंदिर तक महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी। 15 से 23 मई तक प्रतिदिन सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक देवी पूजन, पंचामृत स्नान, मंडप पूजन, पूर्वांग पूजन, नित्यपूजा, मूलपाठ, दुर्गा शप्तसती पाठ, आचार्य एवं ब्राह्मण पूजन, वरण और पुस्तक पूजन होगा। दोपहर दो से शाम 5 बजे तक श्रीमद् देवी भागवत कथा होगी। आचार्य मनोज पांडे श्रीमद् देवी भागवत पर प्रवचन देंगे। शाम को 5 बजे से कन्या पूजन, आरती और प्रसाद वितरण होगा। शाम 5.30 से 6.30 तक ब्रह्मभोज होगा। शाम 6.30 से रात 9.30 बजे तक प्रसाद वितरण होगा। महायज्ञ का पारायण 24 मई को होगा।

आयोजन के मुख्य यजमान डा. रनवीर रावल होंगे। मंदिर में 16 साल बाद सहस्त्रचंडी का आयोजन हो रहा है। इससे पहले वर्ष 2001 में ब्रह्मलीन श्री दिगंबर शंकर गिरी महाराज के सानिध्य में सहस्त्रचंडी यज्ञ का आयोजन हुआ था। इस बार उनके शिष्य श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महंत चेतन गिरी महाराज के सानिध्य में आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें