फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलगड़ी का पाला-चाला झुमक्याली...

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चल रहे आठूं महोत्सव में महेश्वर की पूजा करतीं महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
सीमांत जिले में सांतू-आठूं पर्व की धूम मची है। आठूं पर्व पर भगवान महेश्वर की प्रतिमा स्थापित कर दोनों का विवाह कराया गया। उपवास पर रही महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर बिरुड़ (पंचधान्य) से गोरा-महेश्वर की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

आठूं पर्व पर महिलाएं धान के खेतों से विशेष प्रकार की घास सौं को लेकर आईं और उनसे महेश्वर की प्रतिमा बनाई गई। बाद में प्रतिमा को सजा कर सांतू के दिन स्थापित की गई गौरा के समक्ष रखा। पूजा-अर्चना के बाद दोनों का विवाह कराया गया। आंठू पर्व पर महिलाओं ने गले में दूब और धागा धारण किया। पंडितों ने महिलाओं को बिण भाट और उसकी बहुओं की कहनी सुनाई। इधर श्री रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित आंठू पर्व की धूम मची है। शुक्रवार की सुबह सरस्वती विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या सरस्वती जोशी के नेतृत्व में सौं घास से महेश्वर की प्रतिमा बनाई गई।
महेश्वर की प्रतिमा को सजाकर गाजे-बाजे के और छलिया दलों के साथ खड़कोट से घंटाकरण, सिल्थाम, गांधी चौक, सिमलगैर होते हुए रामलीला मैदान तक शोभा यात्रा निकाली गई। पं. नवीन जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौरा की प्रतिमा के पास महेश्वर को स्थापित किया। बिरुड़, फूल, फलों से गौरा-महेश्वर की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही फॉल फटकने की रस्म निभाई गई। महिलाओं ने झोड़ा, चांचरी, खेल, ठूलखेल आदि लगाए। महिलाओं ने ‘सिलगड़ी का पाला-चाला झुमक्याली’, ‘खोली का खोलिया हो खोल दी किवाड़’, ‘खोल दे माता खोल भवानी धर्म किवाड़’, ‘ओ बांज झुपरयाली बांज’ आदि गीत गाए। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, शिवराज सिंह अधिकारी, नवीन चंद्र भट्ट, राकेश साह, गोविंद सिंह बिष्ट, दीपक नगरकोटी, जगदीश चंद्र पुनेड़ा, पुष्पा गुरुरानी, अनीता जोशी, लक्ष्मी जोशी, सावित्री जोशी, रीता सामंत, शांति देवी, कमला भंडारी, भागीरथी, राधिका, माधवी देवी, जानकी रावत, गंगा देवी, गीता पंत, भावना मिश्रा, विद्या, लता, दीपा, ममता, सपना, ज्योति, शोभा, मनोज जोशी, अशोक पाटनी, राजेंद्र जोशी, सुनील वर्मा, दिलीप वल्दिया ललित पंत, नवीन कोठारी, देवी दत्त पाठक, त्रिभुवन लाल साह, मिक्की साह आदि मौजूद थे।

पिथौरागढ़ में चल रहे आठूं महोत्सव में चांचरी गायन करतीं महिलाएं। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें