फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदकोट-फापा सड़क खोलने को प्रदर्शन

विज्ञापन
सड़क खोलने की मांग को लेकर मदकोट में प्रदर्शन करते ग्रामीण। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मदकोट-फापा सड़क पिछले एक माह से बंद होने से ग्रामीणों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बंद सड़क को खोलने के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र सड़क नहीं खोलने पर पीएमजीएसवाई के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि पिछले एक माह से सड़क बंद होने से उन्हें आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों को अपनी पीठ पर सामान लाद कर ले जाना पड़ रहा है। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में भी खासी परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि कई बार बंद सड़क को खोले जाने के लिए गुहार लगाई गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने पीएमजीएसवाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला भी दहन किया। इस मौके पर मनोज बोथ्याल, खीम सिंह, चंदू लोहनी, प्रह्लाद सिंह, केदार सिंह, मंगल सिंह, गोविंद सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें