फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: साली लस्पाली त्वे मिलन मैं ऊंलो लस्पा बुग्याल

Wed, 22 Nov 2023 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं अनवाल समुदाय की बालिकाएं। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। ऐतिहासिक जौलजीबी मेले में रात को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शक रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद उठा रहे हैं। बुधवार दिन में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढूंगातोली, बगड़ीहाट, चिल्ड्रन पैराडाइज अस्कोट के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

मंगलवार की रात गढ़वाली लोक गायक किशन महिपाल ने साली लस्पाली त्वे मिलन मैं ऊलो लस्पा बुग्याल, हनी डांस ग्रुप मुवानी के बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम पेश किए। पुष्कर दनपुरिया ने बेडू पाको बारों मासा गाने से लोगों को खूब नचाया। अनवाल, रं, गोरखा समुदाय और पंचाचूली समिति के कलाकारों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी डॉ. शिव कुमार बरनवाल, विशिष्ट अतिथि रुकुम सिंह बिष्ट, गुमान सिंह बिष्ट, मेलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला, सहायक मेलाधिकारी राम प्रसाद मौजूद रहे। संचालन शंकर भट्ट, करन थापा, एआर दताल ने किया। इस मौके पर कृष्णा कुंवर, हीरा बिष्ट, भगवती दनपुरिया, धीरेंद्र धर्मशक्तू, शकुंतला दताल, भूपेंद्र चंद, दिनेश वर्मा, जानकी बुर्फाल समेत दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें