मुनस्यारी में पेयजल समस्या के समाधान को पहुंचे चेटी चिमला के ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
आपदा के बाद पानी की समस्या से जूझ रहे चेटी चिमला के ग्रामीणों का सब्र अब टूट गया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को व्यथा सुनाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में पेयजलापूर्ति सुचारु नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे।
चेटी चिमला के कवाधार, धामीकूड़ा, सेला, सेला मल्ला, सेला चिटाल आदि गांवों के ग्रामीण सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता मोहन दोसाद और प्रधान शांति दास्पा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम केएन गोस्वामी को बताया कि क्षेत्र में आई आपदा के बाद से ही वह पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जल संस्थान को कई बार जानकारी देने के बावजूद पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। एसडीएम ने सहायक अभियंता को तलब कर पेयजल सुचारु करने के निर्देश दिए। इस दौरान विजना देवी, मोहिनी देवी, दमयंती देवी, आनंदी देवी, नरेंद्र कुमार, गिरीश जेस्ठा, भोपाल जेस्ठा आदि थे।