फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: देहरादून जा रही रोडवेज बस गौड़ीहाट में हुई खराब

Tue, 14 May 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गौड़ीहाट के खराब पड़ी झूलाघाट से पिथौरागढ़ आ रही रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
मूनाकोट/पिथौरागढ़। उत्तराखंड परिवहन निगम की खटारा बसें आए दिन रास्ते में खराब हो रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस (यूके 07 पीए 3237) झूलाघाट से देहरादून की ओर जा रही थी। गौड़ीहाट की खड़ी चढ़ाई पर बस चढ़ नहीं पाई। बस के खराब होने के कारण झूलाघाट क्षेत्र से पिथौरागढ़ कैंपस में बीए, बीकाम और बीएससी की परीक्षा देने आ रहे छात्र-छात्राएं सहित 15 से अधिक यात्री फंसे रहे।
बस के खराब होने के कारण यात्रियों को झूलाघाट से पिथौरागढ़ की ओर आ रही दिल्ली जाने वाली बस का इंतजार करना पड़ा। लोगों का कहना है कि परिवहन निगम की बसें आए दिन खराब हो रही हैं जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी परिवहन निगम व्यवस्थाओं में सुधार नहीं कर रहा है। लोगों ने सरकार से व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
बस का टर्बो खराब होने के कारण दिक्कत हुई। मुख्यालय से जल्द नई बसें आने का इंतजार है। लंबे सफर में बसों को जांच के बाद ही भेजा जा रहा है। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम परिवहन निगम पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें