फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्टेशन से एक किमी दूर खराब हो गई रोडवेज बस

Thu, 07 Nov 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड परिवहन निगम की खटारा हो चुकी बसों के स्थान पर नई बसों के संचालन में हो रही देरी से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए रवाना हुई रोडवेज की बस केवल एक किमी दूर जाकर खराब हो गई।बृहस्पतिवार सुबह रोडवेज की बस पिथौरागढ़ स्टेशन से सवारियां लेकर देहरादून के लिए रवाना हुई। महज एक किमी चलने के बाद तकनीकी खामी आने से नगर के ही चंद्रभागा पुल के पास बस के पहिए थम गए।
इससे यात्री परेशान हो गए। बाद में प्रबंधन की ओर से दूसरी बस भेजी इसके बाद यात्री गंतव्य को रवाना हुए। आए दिन आधे रास्ते में बसों के खराब होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जन मंच के संयोजक भगवान रावत और सह संयोजक सुबोध बिष्ट का कहना है कि सरकार को शीघ्र खटारा हो चुकी बसों को हटाकर नई बसों का संचालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें