फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आपदा से क्षतिग्रस्त रास्ते नहीं बने, अब तारगड़ा के लोगों को नौका लगाएगी पार

Fri, 06 Feb 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पंचेश्वर नदी में नाव में मौजूद विधायक मयूख महर और तारागड़ा के ग्रामीण। स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आपदा से क्षतिग्रस्त रास्ते अब तक नहीं बने। नेपाल के साथ ही चंपावत जिले के लोहाघाट की सीमा पर बसे तारागड़ा के ग्रामीणों के लिए पैदल सफर कर बाजार पहुंचना मुश्किल हुआ तो अब नौका इन्हें पार लगाएगी। विधायक मयूख महर ने यहां के ग्रामीणों को पंचेश्वर नदी पार कर लोहाघाट बाजार पहुंचने के लिए नाव भेंट की है।
विज्ञापन

दरअसल,पिथौरागढ़ का तारागड़ा गांव लोहाघाट की सीमा पर बसा है। यहां के ग्रामीण खरीदारी, इलाज सहित अन्य कामों के लिए लोहाघाट पर निर्भर हैं। बीते आपदाकाल में यहां से लोहाघाट को जोड़ने वाला पैदल रास्ता ध्वस्त हो गया था जो अब तक नहीं बन सका है। ऐसे में यहां के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर चट्टानों के बीच आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। यहां से पंचेश्वर नदी पार कर लोहाघाट पहुंचा जा सकता है इसके लिए नाव की जरूरत होती है। बीते दिनों ग्रामीणों ने अपनी इस परेशानी को विधायक मयूख महर के सामने रखा। ऐसे में विधायक ने अपने खर्च पर नाव तैयार कर इसे ग्रामीणों को भेंट की है। अब तारागड़ा के ग्रामीण आसानी से नाव के जरिए लोहाघाट बाजार पहुंच सकेंगे।
एक रुपये की माचिस के लिए नाव में एक चक्कर का 100 रुपया किराया
पिथौरागढ़। तारागड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि लोहाघाट बाजार नजदीक है और जिला मुख्यालय के लिए 500 रुपये से अधिक किराया चुकाना पड़ता है। ऐसे में हर काम के लिए लोहाघाट जाना ही उचित है। पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त होने से यदि नाव में माचिस लेने भी जाना हो तो इसके लिए एक तरफ का 100 रुपये किराया चुकाना पड़ रहा है। विधायक ने ग्रामीणों की परेशानी को समझते हुए इन्हें नाव के साथ ही सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट भी भेंट की है। संवाद
विज्ञापन

कोट
तारागड़ा को लोहाघाट से जोड़ने वाला पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त है इसे ठीक करने की जिम्मेदारी सिस्टम ने नहीं उठाई। ग्रामीणों की दिक्कत को देखते हुए इन्हें पंचेश्वर नदी से आवाजाही करने के लिए नाव भेंट की है। जनता की परेशानी का समाधान करना मेरा दायित्व है। - मयूख महर, विधायक, पिथौरागढ़
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें