चंपावत। जिला प्रशासन मानसून से पहले सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी ला रहा है ताकि जिले के सभी मार्ग सुचारु रहें। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर की जा रही है।
डीएम मनीष कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण एजेंसियां आपदा से निपटने को तैयार हैं। आपदा पूर्व तैयारियों के तहत मलबे की सफाई और नालियों की निकासी की जा रही है। सड़क किनारे झाड़ियों का कटान भी जारी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-09 में झाड़ी कटान और नाली सफाई का काम पूरा हो चुका है। पीएमजीएसवाई चंपावत के तहत कई मोटर मार्गों पर भी नालियों की सफाई की गई है। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जन सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है।