फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नीट पेपर लीक, अंकिता भंडारी मामले और अग्निवीर योजना में भाजपा सरकार को घेरा

Tue, 16 Jun 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और कुमाऊं प्रभारी अविनाश महला के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव के साथ यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक, प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी जूही चुफाल, प्रदेश महासचिव स्वाति जोशी भी पहुंचे।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सभी का स्वागत किया। पालिका सभागार में राष्ट्रीय सचिव अविनाश ने जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक में संगठन निर्माण के बारे में दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि संगठन में ऊर्जावान और मजबूत युवाओं को मौका दिया जाए जिससे वह उत्तराखंड स्तर के सभी साथ बूथ स्तर पर जाकर जनविरोधी सरकार की कुरीतियों को उजागर करने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने नीट पेपर लीक, अंकिता भंडारी मामले और अग्निवीर योजना का विरोध करते हुए जनता से कांग्रेस के समर्थन में मतदान करने की गुजारिश की।
विज्ञापन

यहां जिला महासचिव सोनम बोहरा, विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष किशोर माहरा, बाराकोट यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंचल राम, पाटी ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र राम, ईशु, निशा चौहान, शिखा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें