फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के कम होने के बाद मिलम और लिपुलेख सड़क का काम तेज

विज्ञापन
मुनस्यारी मिलम सड़क से बर्फ हटाते ग्रिफ के जवान(फाइल) - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ठंड कम होने पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने चीन सीमा के लिए बन रही तवाघाट-लिपुलेख और मुनस्यारी-मिलम सड़क का काम तेज कर दिया है। ठंड के कारण पहले जिन मजदूरों को निचले क्षेत्रों में भेजा गया था, अब उनको फिर से ऊपर बुलाया जा रहा है। मालवाहक चिनूक हेलीकॉप्टर से सड़क निर्माण के लिए दुर्गम स्थानों पर सामान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से लिपुलेख की सड़क सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बीआरओ ने इस सड़क की कटिंग पूरी कर ली है। अब सुरक्षा दीवार, कॉजवे, डामरीकरण, पुल निर्माण की चुनौती है। बचे निर्माण कार्य को बीआरओ बहुत तेज गति से पूरा कर रहा है। पिथौरागढ़ से 180 किमी दूरी पर लिपुलेख है।
दुर्गम भौगोलिक स्थितियों में यहां पर सड़क निर्माण का काम करना आसान नहीं है। शीतकाल में बर्फबारी होने के कारण यहां पर काफी दिक्कतें हुईं। मौसम में गरमाहट आने के बाद बीआरओ ने सड़क निर्माण का कार्य तेजी से पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। वहीं 65 किमी लंबी मुनस्यारी-मिलम सड़क का काम भी बीआरओ बहुत तेजी से कर रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए मुनस्यारी के धापा बैंड से रुपसियाबगड़ तक 20 किमी लंबी सड़क कटी है। दूसरे छोर पर मिलम से मपांग तक 22 किमी लंबी सड़क भी कट चुकी है। बीच में बची 23 किमी लंबी सड़क की कटिंग भी तेजी से की जा रही है।
मुनस्यारी-मिलम सड़क निर्माण के लिए मजदूर बुलाए
पिथौरागढ़। चीन सीमा के लिए बन रही सड़क के निर्माण के लिए ग्रिफ निचले क्षेत्रों में भेजे गए मजदूरों को फिर से ऊपर बुला रही है। ठंड के कम होने के बाद 10 से अधिक मजदूर ऊपरी क्षेत्रों की ओर चले गए हैं। अन्य मजदूर भी जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें