फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में बढ़ने लगा पेयजल संकट,10 हजार की आबादी परेशान

विज्ञापन
सिमलगैर उर्दू मिडियम स्कूल के पास खाली बर्तनों के साथ पानी का इंतजार करते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में गर्मियों के बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगा है। नगर के कई हिस्सों में पानी न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लोगों ने व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर में पेयजल दिक्कत के कारण 10 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के घंटाकरण, बजेटी, बैंक रोड क्षेत्र में शनिवार को पानी नहीं आया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि नलों में पानी न आने से कई काम प्रभावित हो रहे हैं। इसके बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
जल संस्थान के ईई अशोक कुमार का कहना है कि आंवलाघाट पेयजल योजना से पानी कम मिला, इस कारण नगर के कई स्थानों पर पेयजल की दिक्कत रही। उनका कहना है कि पेयजल स्रोतों में इस बार पिछले वर्षों से कम पानी है।
विज्ञापन

इस कारण दिक्कत हो रही है। शीघ्र ही व्यवस्थाओं में सुधार कर लिया जाएगा। जल निगम के ईई रंजीत सिंह धर्मशक्तू का कहना है कि आंवलाघाट पेयजल योजना से लगातार पानी लिफ्ट किया जा रहा है। इससे नगर को पर्याप्त पानी मिल रहा है।
नैनीपातल और गुरना धारा बुझा रहा लोगों की प्यास
पिथौरागढ़। नगर के लोगों की लंबे समय से नैनीपातल और गुरना धारे से लोगों की प्यास बुझ रही है। जल संस्थान के टैंकर वहां से पानी भरकर जल संकट वाले स्थानों में पेयजल की आपूर्ति कराते हैं। पुलिस, आईटीबीपी, बीआरओ के टैंकर भी इन स्थानों से पानी भरकर पेयजल की आपूर्ति कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें