फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पांच साल से सड़क बदहाल, ग्रामीण और विद्यार्थी परेशान

Thu, 24 Sep 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के बुड़लगांव, तड़ेमिया से कमलेश्वर की सड़क पांच साल से बदहाल है। इससे ग्रामीणों और विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और रोड़ी बिछी है। इससे दो पहिया वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है। इससे पॉलीटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थी चोटिल हो रहे हैं और राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थी लोनिवि के अधिकारियों को ज्ञापन देकर सड़क सुधारीकरण की मांग कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। तड़ेमिया के पूर्व जिला पंचायत सदस्य पम्मी भंडारी और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य हेमंत सौन ने कहा कि कई बार निजी संसाधनों से सड़क ठीक की गई लेकिन बार-बार इसका सुधारीकरण संभव नहीं है। उन्होंने जल्द सड़क का सुधारीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें