फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: किच्छा विधायक से अभद्रता के विरोध में फूंका सरकार का पुतला

Thu, 24 Sep 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई अभद्रता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राज्य सरकार और ऊधमसिंह नगर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष दीपक धानिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दबाव में प्रशासन विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक के साथ अभद्रता की घटना गंभीर है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में मनोज टम्टा, मुकेश रावल, गणेश रावल, सुरेश पांडा, हयात सिंह बोरा, सोनू आर्य समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें