फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पुलहिंडोला को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल, दुर्घटनाओं का खतरा

Mon, 17 Aug 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के समीप बाड़ीगाड़ से देवीधार होते हुए पुलहिंडोला को जोड़ने वाला मोटर मार्ग बदहाल है। सड़क की खराब स्थिति के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से बड़ी आबादी के साथ ही डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं, स्कूल बसें और देवीधार मंदिर जाने वाले श्रद्धालु रोजाना आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

लोहाघाट नगर की सीमा बाड़ीगाड़ से डिग्री कॉलेज और देवीधार होते हुए पुलहिंडोला को जोड़ने वाले इस मार्ग पर जगह-जगह नालियां बंद हैं। इससे बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है। कई स्थानों पर डामर उखड़ चुका है, जबकि कुछ जगह कलवर्ट भी क्षतिग्रस्त हैं। बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ जमा होने से आवाजाही और मुश्किल हो जाती है।
ग्रामीणों के अनुसार यह डिग्री कॉलेज और प्रसिद्ध देवीधार मंदिर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। सड़क की बदहाली से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। हाल ही में बाड़ीगाड़ के पास पहाड़ी से हुए भूस्खलन के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। यहां लगातार पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन



-
बाड़ीगाड़-डिग्री कॉलेज-देवीधार मोटर मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। सड़क पर जगह-जगह डामर उखड़ने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। इस मार्ग से प्रसिद्ध मां भगवती मंदिर देवीधार में पूजा-अर्चना के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं और स्थानीय लोग आवाजाही करते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोटर मार्ग का जल्द सुधारीकरण कराया जाना चाहिए।
-जीवन सिंह मेहता, अध्यक्ष, देवीधार मंदिर समिति
-
ड़क किनारे बंद नालियों की सफाई, क्षतिग्रस्त कलवर्टों की मरम्मत और उखड़े डामर को ठीक कराने के साथ ही भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की जरूरत है। समय रहते सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ सकता है। वहीं, बाड़ीगाड़ के पास पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए जल्द ही सुरक्षा दीवार लगाई जानी चाहिए।
-प्रकाश राय, महासचिव, देवीधार मंदिर समिति।

डिग्री कॉलेज से देवीधार मंदिर होते हुए पुलहिंडोला मार्ग को जाने वाले मोटर मार्ग पूर्व में पिटकुल के बड़े भारवाहक वाहनों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हुआ था। जिसके लिए पिटकुल के अधिकारियों को मोटर मार्ग को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पत्र भेजा था लेकिन पिटकुल की ओर से कोई भुगतान नहीं किया गया। क्षतिग्रस्त सड़क के सुधारीकरण, कलवर्ट निर्माण के लिए एसडीएमएफ के तहत एस्टीमेट बनाकर भेजा जा रहा है। -हितेश कांडपाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें