फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कनालीछीना में पूरी रात गुल रही बिजली, 40 हजार की आबादी परेशान

Mon, 17 Aug 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कनालीछीना क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने से 40 हजार की आबादी परेशान रही। लोगों को पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। 17 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे मानसूनकाल में हवाई साबित हुए हैं। बीते रविवार रात आठ बजे के करीब कनालीछीना विकासखंड के 92 ग्राम पंचायतों को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन में खराबी आ गई।
विज्ञापन

यूपीसीएल बिजली आपूर्ति बहाल करने में नाकाम रहा। ऐसे में सभी गांव अंधेरे में डूबे रहे और लोगों को मोमबत्ती के सहारे घरों को रोशन करना पड़ा। दूसरे दिन सोमवार दोपहर एक बजे खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल हुई इससे लोगों को राहत मिली। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आए दिन बिजली गुल रहने से वे परेशान हैं। यूपीसीएल तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल नहीं करता। बावजूद इसके लॉपिंग-चौंपिंग और लाइन सुधारीकरण के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यूपीसीएल के जेई अरुण सोनी ने कहा कि लाइन में खराबी आने से दिक्कत हुई। खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।



एलटी लाइन पर गिरा पेड़, कई गांवों में ठप रही आपूर्ति
बारिश के बीच सोमवार सुबह जिला मुख्यालय से कुछ दूर रावल गांव में केले का पेड़ एलटी लाइन पर गिर गया और तार टूटने से कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते रावल गांव, टकाड़ी, टकौरा सहित विषाड़ और गणकोट क्षेत्र के कई गांवों में आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 9 बजे टूटी विद्युत लाइन का तार बारिश के बीच करीब डेढ़ घंटे बाद जुड़ सका। जेई केसी चौबे ने बताया कि बारिश के बीच टूटे तार से करंट फैलने का खतरा था। इसलिए संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति बंद कर दी गई, जो डेढ़ घंटे बाद बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें