फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: बर्फबारी और भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, तवाघाट-सोबला रोड खुली

Sat, 01 Mar 2025 05:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

बर्फबारी और भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद है। सड़क पर से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी और श्रमिक लगाए गए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम साफ होने पर अगले दो-तीन दिन में सड़क खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पिथौरागढ़ जिले में हुई बर्फबारी और भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद है। सड़क पर से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी और श्रमिक लगाए गए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम साफ होने पर अगले दो-तीन दिन में सड़क खुलने की उम्मीद है।

शनिवार को सुबह आसमान बादलों से ढका रहा। अपरान्ह बाद हल्की धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। बर्फ और स्लाइड आने से दारमा घाटी की सोबला-दर- ढाकर सड़क बंद है। इसे खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क कई जगहों पर तीन से चार फुट तक बर्फ से ढकी है। तवाघाट-पांगला-छियालेख-गुंजी सड़क तवाघाट से चार किमी आगे बंद है। गुंजी-ज्योलिंगकांग सड़क भी बर्फबारी से बंद है। दारमा और व्यास घाटी के गांवों में दो फुट तक बर्फबारी होने से सड़क बंद है।

विज्ञापन


बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि धारचूला से तवाघाट और तवाघाट से सोबला की सड़क खुलने से ग्रामीणों को राहत मिली है। सोबला-ढाकर सड़क पर ग्राम दर में बोल्डर गिरा है। सेला से ढाकर तक काफी बर्फ गिरने से सड़क बंद है। बीआरओ के 65 आरसीसी ग्रिफ के अधिकारियों ने बताया कि गुंजी से कालापानी-नाभीढांग सड़क खुली है। ग्रिफ के मेट कविंद्र सिंह नगन्याल ने बताया कि मौसम ठीक होने के बाद तवाघाट- गुंजी और ज्योलिंगकांग सड़क को खोलने का कार्य किया जाएगा। उधर मुनस्यारी में धापा-मिलम सड़क भूस्खलन और बोल्डर गिरने से बंद है।

अनावश्यक आवाजाही नहीं करने का अनुरोध
धारचूला में एसडीएम मंजीत सिंह ने उच्च हिमालयी गांवों में रहने वाले ग्रामीणों से भूस्खलन और हिमस्खलन को देखते हुए अनावश्यक आवाजाही नहीं करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बीआरओ, हिलवेज, सारथी कंस्ट्रक्शन, एनपीसीसी, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मौसम सामान्य होने तक बंद सड़कों को खोलने के अलावा कोई भी निर्माण कार्य, कटिंग नहीं करने के निर्देश दिए हैं। 

चौंदास में बिजली, संचार सेवा बाधित

विज्ञापन

तहसील के दारमा, चौदास एवं व्यास घाटी के उच्च हिमालयी गांव समेत निचले क्षेत्रों में शनिवार को भी बादल छाए रहे। घाटी के गांवों में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते ग्रामीण घरों में रहने को मजबूर हैं। ग्राम सिरखा निवासी राजेश सिंह ह्यांकी ने बताया कि पिछले दो दिन से चौदास घाटी के कई गांवों में बिजली नहीं है। साथ ही संचार सेवा भी बाधित होने से ग्रामीणों को नेपाली सेवा का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंज्योति से नारायण आश्रम सड़क बलमी जगह पर शुक्रवार से बंद होने की सूचना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें