फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्डर गिरने से देवीबगड़ फगवा जाने वाला रास्ता बंद

Mon, 07 May 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मदकोट के देवीबगड़ फगवा में बोल्डर गिरने से सड़क एवं झूला पुल के अस्तित्व को खतरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मदकोट-जौलजीबी मार्ग पर लगातार बोल्डर गिरने से देवीबगड़ फगवा गांव जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। इस रास्ते पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे गोरी नदी पर बना झूलापुल भी खतरे की जद में आ गया है। विधायक ने बीआरओ और लोनिवि को इसका जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेेतावनी दी है।

विज्ञापन


मदकोट-जौलजीबी मार्ग पर स्थित गांव देवीबगड़ फगवा में लगातार भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ी से बोल्डर गिर रहे हैं। इससे गांव का रास्ता बंद हो गया है। भूस्खलन से गोरी नदी पर बना झूलापुल भी खतरे की जद में आ गया है। ग्रामीण मजबूरी में इस मार्ग पर जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। विधायक हरीश धामी का आरोप है कि बीआरओ और लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीण जान हथेली पर रखकर जाने को विवश हैं। लगातार बोल्डर गिरने से नदी का बहाव भी प्रभावित हो रहा है। इसके चलते गांव के लोग भयभीत हैं। इन हालातों में बरसात के दौरान हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

विधायक ने बताया कि इसके बावजूद सड़क की कार्यदायी संस्था बीआरओ और झूलापुल का निर्माण करने वाला लोक निर्माण विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है। अब तक भूस्खलन से निपटने के लिए कोई काम नहीं हुआ है। विधायक ने प्रशासन से मार्ग पर भूस्खलन की समस्या से निपटने के लिए तुरंत कार्ययोजना बनाने की मांग की है। ऐसा न होने पर उन्होंने मुख्यालय में आमरण अनशन की चेेतावनी दी है। विधायक ने काम में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की चेेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें