फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत जिले में मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई दिक्कत, 14 सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से 14 सड़कें बंद हैं। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली घट्टाबगड़-लिपूलेख सड़क दूसरे दिन भी नहीं खुल पाई। इस सड़क के बंद होने से सीमांत के लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर चल रही हैं। नदी किनारे रह रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीमांत जिले के गंगोलीहाट में सर्वाधिक 43 एमएम बारिश हुई। धारचूला में 26, डीडीहाट में 14, मुनस्यारी में 5.50 और पिथौरागढ़ में 4.50 एमएम बारिश हुई।
भारी बारिश के कारण नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। इससे नदी किनारे रह रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय तेज बारिश होने के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। बारिश के कारण पिथौरागढ़ घाट बारहमासी सड़क सुबह छह बजे से 11 बजे तक पांच घंटे बंद रही।
विज्ञापन

सड़क के बंद होने से पिथौरागढ़ को खाद्यान्न, सब्जी, दूध, ईंधन लेकर आ रहे वाहन भी फंसे रहे। इधर भारी बारिश के कारण घट्टाबगड़- लिपूलेख, कपकोट सामा-तेजम, नाचनी-बांसबगड़, मसूरी कांडा-होकरा, जाखपुरान-मेल्कू, बड़ाबे -शिलिंगिया, मड़मानले-दौंबास, बुगाछीना-उसैल, कठपतियां-दोबास, भागीचौरा- सिलौनी, जौलजीबी अमतड़ी, चमदेव-न्योली सड़क बंद हो गई।
जान जोखिम में डालकर खोली थल-मुनस्यारी सड़क
नाचनी (पिथौरागढ़)। मूसलाधार बारिश से थल-मुनस्यारी सड़क नयाबस्ती और रातिगाड़ के पास बंद हो गई। नाचनी-बांसबगड़ सड़क हुपली के पास भारी मलबा आने से बंद हो गई।
लोनिवि के अवर अभियंता कृष्णा पिपलिया ने बताया कि भारी बारिश से नयाबस्ती की पहाड़ी में तेजी से भूस्खलन हो रहा है। जेसीबी चालक ने जान जोखिम में डालकर दोनों सड़कों को खोला। (संवाद)
कुलुर नदी पर बना अस्थायी पुल बहा
गणाई गंगोलीहाट। मूसलाधार बारिश के कारण मदनपुर-नैनी सड़क में कुलुर नदी के उफान में आने के कारण अस्थायी पुल बह गया। पुल के बहने से खिरमांडे, ग्वासीकोट की 20 हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यहां पर आवाजाही के लिए लगी के ट्राली के खराब होने से लोगों को 55 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान सारतोला सुरेश चंद्र नियोलिया का कहना है कि जनवरी 2017 में यहां पर बना अस्थायी पुल बह गया था। तबसे पुल निर्माण को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में हुई बारिश का विवरण एमएम में
गंगोलीहाट- 43.00
धारचूला- 26.00
डीडीहाट-14.00
मुनस्यारी-5.50
पिथौरागढ़-4.50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें