फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने घाट से चमगाड़ तक उठाया रिवर राफ्टिंग का आन्नद

विज्ञापन
सरयू नदी में छात्र-छात्राओं ने घाट से चमगाड़ तक रिवर रन का लुत्फ उठाया। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केएमवीएन की तरफ से सरयू नदी पर आयोजित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण छठे दिन भी जारी रहा। छात्र-छात्राओं ने घाट से चमगाड़ तक पांच किमी रिवर राफ्टिंग का आनंद उठाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण के छठे दिन केएमवीएन साहसिक पर्यटन के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने छात्र-छात्राओं को योगासन-प्रणायाम की जानकारी दी।
उन्होंने हिमालय बचाओ अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सरयू नदी पर घाट से चमगाड़ तक पांच किमी राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। प्रशिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। इस मौके पर रिवर गाइड राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, वेद प्रकाश भट्ट, विनोद धामी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें