फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सेवाभाव से मरीजों का इलाज करती हैं रितिका

Sun, 11 May 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नर्सिंग अ​धिकारी रितिका नाथ।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ालू में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी कासनी निवासी रितिका नाथ (27) सेवभाव से मरीजों का इलाज करती हैं। लंबे समय तक भारत-नेपाल सीमा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक केंद्र झूलाघाट में अपनी सेवाएं दे चुकीं रितिका वर्तमान में बड़ालू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात हैं।
विज्ञापन

रितिका ने कोराना की पहली लहर से ही मरीजों की जांच का कार्य किया। उन्होंने कोराना काल में मरीजों को दवा देने, टीकाकरण करने के साथ जागरूक करने का कार्य भी किया। कोराना काल में चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की कमी थी। इसके बावजूद भी रितिका स्वयं की परवाह न करते हुए मरीजों की जांच के साथ ही उन्हें जागरूक करने में लगी रहीं। सरल स्वभाव की रितिका के कार्यों की चर्चा उनके पुराने क्षेत्र झूलाघाट के साथ बड़ालू में भी है।
रितिका बताती है कि वह रोजाना अपनी ड्यूटी पूरे सेवाभाव से करती हैं। कोराना काल में गांव के लोगों से बीमारी का भय दूर कराती रहीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना वह 15 से 20 मरीजों की जांच करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें