फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर रोक-टोक का जिम्मा महिलाओं का

Thu, 02 Jun 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
झूलाघाट थाने का निरीक्षण करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर अब महिला पुलिस की तैनाती की जाएगी। नेपाल से लगातार मानव तस्करी की घटनाएं बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया। एसपी रोशन लाल शर्मा ने झूलाघाट थाने के निरीक्षण के बाद बताया कि नेपाल से महिलाओं और बच्चों की तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है। थाने में स्थानीय लोगों के साथ बैठक में एसपी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब और खनन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


एसपी ने थाना प्रभारी पीसी मेलकानी से कहा कि वह थाना परिसर में सफाई बनाए रखने पर खास ध्यान दें। साथ ही अपराधियों पर कड़ी नजर रखें। यातायात नियमों का पालन करने के लिए नियमित रूप से चेकिंग की जाए। एसपी ने कहा कि शांति भंग करने वालों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती की जाए। एसपी ने थाने के कागजातों का निरीक्षण किया। हेड कांस्टेबल सुभाष चौधरी, सुरेंद्र सिंह ने थाने का लेखा जोखा पेश किया। व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी, डब्बू गड़कोटी, दीपक इजरवाल, भुवन जोशी, दिनेश गड़कोटी आदि ने एसपी से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें