फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को देखते हुए वाहनों की चेकिंग

Fri, 23 Jan 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस को देखते हुए पुलिस ने शुक्रवार से वाहनों की व्यापक चेकिंग शुरू कर दी है। दिल्ली, देहरादून, बरेली से आने वाली बसों में खासकर चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा दोपहिया वाहनों की भी चेकिंग की गई। पुलिस ने इस दौरान 40 वाहनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट के नेतृत्व में अभियान चला। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने वाहनों की चेकिंग के लिए निर्देश जारी किए हैं। शनिवार के होटलों की भी चेकिंग की जाएगी। होटलों में रहने वालों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। इस बार गणतंत्र दिवस पर विशेष सतर्कता की जा रही है। क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। इसके बाद वह आगरा भी जाने वाले हैं। एसआई ने बताया कि हर जीप और बस की चेकिंग की गई। इसके अलावा यातायात नियमों के खिलाफ वाहन संचालन करने वालों पर नकेल कसी गई।
उन्होंने बताया कि 26 जनवरी तक चेकिंग का अभियान जारी रहेगा। उधर, नेपाल सीमा पर भी पुलिस और एसएसबी ने सख्त पहरा देना शुरू कर दिया है। किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। वाहनों की चेकिंग के दौरान कांस्टेबल हरीश कुमार, किशोर पुनेठा भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें