फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेभर में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Fri, 27 Jan 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती बालिकाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलेभर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के साथ ही विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने परेड की सलामी ली। बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। सैनिक कल्याण विभाग की ओर से वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय जोशी समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत सभागार में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

भूतपूर्व सैनिक संस्थान और आफीसर्स क्लब में सेना स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर राकेश मनोचा (सेना मेडल) की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस मनाया गया। ब्रिगेडियर मनोचा, कर्नल डीके सिंह, रवींद्र सिंह का क्लब के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। राजकीय इंटर कॉलेज गौड़ीहाट में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जीवानंद भट्ट ने गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत की। हरी सिंह थापा राजकीय हाईस्कूल नैनीसैनी में प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। निबंध प्रतियोगिता में आशा महर ने पहला, शुभम सामंत ने दूसरा, अभय ने तीसरा स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में सुनील कुमार, सागर और नेहा पहले तीन स्थानों पर रहे। भारतीय स्टेट बैंक की जाख शाखा में शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने वीरांगनाओं और महिला पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, नाचनी, मुनस्यारी में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही।
विज्ञापन


डीडीहाट। डीडीहाट में विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली। स्वाधीनता सेनानी देब सिंह डसीला, संयुक्त मजिस्ट्रेट मुनज गोयल, नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही ने ध्वजारोहण किया। 
धारचूला। धारचूला में मल्लिकार्जुन, विद्या मंदिर, मिशन स्कूल, रं कम्युनिटी स्कूल, प्राथमिक विद्यालय, शिशु मंदिर, जीजीआईसी के विद्यार्थियों ने झांकी निकाली। एसडीएम आरके पांडे, पालिकाध्यक्ष दशरथी खैर, खंड विकास अधिकारी हेम जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा मौजूद थे। केंद्रीय विद्यालय में एनएचपीसी के महाप्रबंधक आरके जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। 

थल। जीआईसी थल, पांखू, सूर्य मांटेसरी, मल्लिकार्जुन विद्यापीठ, सरस्वती हाईस्कूल विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, मानस चिल्ड्रेन एकेडमी, मल्लिकार्जुन के विद्यार्थियों ने कराटे के साथ ही आग के गोले से निकलने के करतब दिखाए। एनसीसी प्रभारी भूपाल मेहता, स्काउट ब्लॉक कमिश्नर केजी पंत, मल्लिकार्जुन के प्रधानाचार्य अनुज जोशी, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य चारुचंद्र उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

अस्कोट। केबीएस पाल मेमोरियल स्कूल, चिल्ड्रेन पैराडाइज, जीआईसी, कन्या जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली। वन, लोनिवि, आईटीआई, एसबीआई, थाने में ध्वजारोहण किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें