फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह बाद भी नहीं हुई पुल की मरम्मत

Sat, 10 Feb 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कालिका से तीजम वाले रास्ते पर छह माह से टूटा पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धारचूला तहसील के अंतर्गत कालिका से तीजम को जोड़ने वाले पैदल पुल की मरम्मत छह माह बाद भी नहीं हो पाई है। इस पुल से स्कूली बच्चे और गांव के लोग आवागमन करते थे। पुल टूटने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यह पुल 16 अगस्त 2017 को भारी बारिश के दौरान टूट गया था। पुल का एक हिस्सा बहने से लोगों ने उसमें लकड़ी की सीढ़ी लगा रखी है। इसी सीढ़ी के सहारे लोग आर-पार कर रहे हैं। बताया गया है कि पुल टूटने के बाद अब तक किसी भी अधिकारी ने इसका निरीक्षण नहीं किया है।

विज्ञापन


पुल की मरम्मत का मामला कई बार क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में भी उठ चुका है। इसके अलावा डीएम और एसडीएम को भी मामले की जानकारी दी जा चुकी है। गांव से सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर सिंह बोरा ने बताया कि यदि पुल को कम नुकसान हुआ होता तो गांव के लोग खुद ही मरम्मत कर देते, लेकिन पुल की मरम्मत श्रमदान से हो पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जून के बाद बारिश होने लगती है।

यदि तब तक पुल की मरम्मत नहीं की गई तो इस बार मानसून सीजन में लोगों को भारी संकट का सामना करना पड़ेगा। इधर, एसडीएम आरके पांडे ने लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि पुल की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार करें और जून से पहले उसकी मरम्मत करें। आपदा के कारण ध्वस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत के लिए अब तक शासन से धन नहीं मिला है। इस कारण कई काम अटके हुए हैं। रास्तों और पुलों की मरम्मत न होने से लोग भारी संकट में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें