फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कीइंग प्रशिक्षण के दौरान शहीदों को याद किया

Sun, 19 Mar 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी में शहीदों को याद करते स्कीइंग प्रशिक्षणार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा यहां संचालित किए जा रहे स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण में शामिल छात्राओं ने रविवार को शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन किया और एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया। केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि शहीदों को याद करने से नई पीढ़ी को उनके बारे में जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन से लेकर देश की रक्षा में क्षेत्र के कई जवानों ने शहादत दी। नई पीढ़ी को शहीदों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन


रविवार को भी बेटुलीधार में स्कीइंग प्रशिक्षण जारी रहा। इसमें धारचूला और मुनस्यारी की 15 छात्राएं भाग ले रही हैं। छात्राओं को सुबह योगाभ्यास कराया जाता है। दिन में स्कीइंग प्रशिक्षण के साथ सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। हिमालय बचाओ अभियान के लिए छात्राओं से संकल्प पत्र भराए गए हैं। बेटुलीधार में अभी पर्याप्त बर्फ है। उसमें स्कीइंग करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है। प्रशिक्षण का समापन सोमवार को होगा। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें