फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों की घेराबंदी कर खोज अभियान चलाया!

Sun, 19 Mar 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
संयुक्त सैन्य अभ्यास में शामिल भारत और नेपाल के सैनिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूर्या कमांड के तत्वावधान और भारतीय थल सेना की पंचशूल ब्रिगेड के नेतृत्व में चल रहे 14 दिनी भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण-11 के 13वें दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों ने मॉक विलेज में आतंकियों की घेराबंदी कर खोज अभियान चलाया। सैन्य अभ्यास का समापन सोमवार को उत्तर भारत एरिया के जीओसी लेफ्टीनेंट जनरल ललित कुमार पांडेय एवीएसएम, एसएम करेंगे।
विज्ञापन


सैन्य अभ्यास के तहत दोनों देशों के सैनिकों ने 17 से 19 मार्च तक खुले दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों का प्रशिक्षण लिया। इसके तहत एक कंपनी बेस ऑपरेटिंग बेस स्थापित किया गया। इसमें रोड ओपनिंग, मोबाइल व्हिकिल चेक पोस्ट, कॉन्वॉय प्रोटेक्शन और त्वरित कार्रवाई टीम के माध्यम से अभ्यास किए गए। दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों ने मॉक विलेज में आतंकियों की घेराबंदी कर खोज अभियान चलाया। आतंकियों को मार गिराने और बंधकों को छुड़ाने का अभ्यास किया।

प्रशिक्षण के दौरान नेपाल सेना की ओर से फार वेस्टर्न डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल दीपक प्रसाद भारती, ब्रिगेडियर जनरल पद्म बहादुर आंग्बो, भारतीय सेना की ओर से उत्तर भारत एरिया के जीओसी लेफ्टीनेंट जनरल ललित कुमार पांडेय एवीएसएम, एसएम, पंचशूल ब्रिगेड के ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर राकेश मनोचा (सेना मेडल) और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें