फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तेंदुए के हमले में मृत बच्चे की मां को सौंपा राहत चेक

Wed, 01 Nov 2023 10:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट सीएचसी में मृतक बच्ची की मां को चेक सौंपते विधायक फकीर राम टम्टा। संवाद
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। विधायक फकीर राम टम्टा ने सीएचसी पहुंचकर गंगोलीहाट के कोठेरा में दो दिन पूर्व तेंदुए के हमले से मारे गए बच्चे की मां चंद्रा देवी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को उनके उपचार में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने चंद्रा देवी को तुरंत राहत के 1.20 लाख रुपये का चेक दिया। उन्होंने राज्य के प्रमुख वन संरक्षक को पत्र भेजकर कहा है कि उनकी विधानसभा में तेंदुए के लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में मनुष्यों पर हमला करने वाले तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारना जनहित में उचित है। बता दें कि दो दिन पूर्व हुई घटना के बाद से मृतक अंशु की माता का स्वास्थ्य खराब है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस दौरान विधायक के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमल रावल, दर्पण कुमार, रमेश बोरा, दीपक कार्की, पंकज जोशी, कृष्ण सिंह बोहरा, जिला पंचायत सदस्य कल्याण राम, हरीश दुर्गापाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें