फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बनबसा बैराज पर लगातार चौथे दिन भी रहा रेड अलर्ट

Fri, 04 Sep 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शुक्रवार को चौथे दिन भी शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक रहा। इसके कारण बैराज पर से चार पहिया वाहनों का संचालन ठप रहा। नदी का जलस्तर पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर दोपहर दो बजे 131334 क्सूसेक रहा। इससे पूर्व सुबह छह बजे नदी का जलस्तर 102342, आठ बजे 114906 10 बजे 118710, 12 बजे 125446, एक बजे 129582 क्यूसेक था। लगातार चार दिनों से बैराज पर से चार पहिया वाहनों के संचालन पर सुरक्षा के तहत रोक रही। बैराज प्रशासन के मुताबिक नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने पर ही बैराज पर से चार पहिया वाहनों का संचालन शुरू हो सकेगा। पहली जून से क्षेत्र में अबतक 1180 एमएम वर्षा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें