फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ट बंधुओं के बिना रावण परिवार अधूरा

विज्ञापन
टकाना की रामलीला में अभिनय करने वाले भट्ट बंधुओं की तिकड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जाख के भट्ट बंधुओं की तिकड़ी के बिना पिथौरागढ़ टकाना की रामलीला का रावण परिवार अधूरा है। तीनों भाई बीते 14 वर्षों से रावण परिवार के मुख्य किरदार निभाकर लोगों की वाहवाही लूट रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2007 से जाख निवासी प्रकाश चंद्र भट्ट कुंभकर्ण, योगेश भट्ट रावण और विजय भट्ट विभिषण की भूमिका निभा रहे हैं। इनके अभिनय का हर कोई कायल है। भट्ट बंधुओं का कहना है कि बचपन से उन्हें इन किरदारों का अभिनय करने का मन था। इसलिए वह प्रत्येक वर्ष रामलीला में किरदार निभा रहे हैं। योगेश भट्ट रावण का जीवंत अभिनय करते हैं। उनके अभिनय को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होते हैं। भट्ट बंधुओं का कहना है कि किरदार निभाने के बाद यदि लोग सराहना करें तो अच्छा लगता है और अभिनय की अभी तक लोगों की सराहना ही मिली है। वर्तमान में प्रकाश चंद्र भट्ट ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जाख हैं। योगेश भट्ट लोक संचार एवं विकास समिति के अध्यक्ष हैं जो राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के नामित संदर्भ व्यक्ति हैं। विजय भट्ट व्यापारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें