फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्कोट में नवंबर से नहीं बंटा सरकारी राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट के सत्ता गल्ला गोदाम में पर्याप्त राशन होने के बाद भी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को नवंबर से राशन नहीं बंटा है। राशन न बंटने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। हालांकि गोदाम में पर्याप्त राशन का भंडार है। राशन निरीक्षक के बीमार होने की वजह से यह स्थिति पैदा हुई है।
विज्ञापन

अस्कोट के चार सस्ते गल्ले की दुकानों से कार्ड धारकों को नवंबर और दिसंबर के राशन का वितरण नहीं हुआ है। राशन वितरण न होने से क्षेत्र के करीब 1500 राशनकार्ड धारक परेशान हो गए हैं। इन लोगों को बाजार से महंगे दामों में राशन खरीदना पड़ रहा है। खोलियागांव की प्रधान हेमा कुंवर, देवल की प्रधान आशा पाल, हिनकोट के प्रधान बहादुर सिंह बिष्ट ने कहा कि कार्डधारक राशन की दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। सस्ता गल्ला विक्रेता खाद्य गोदाम से राशन न मिलने की बात कह रहे हैं।
इस संबंध में खाद्यान्न निरीक्षक जीसी पांडेय का कहना है कि नवंबर में अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें दिल्ली में ऑपरेशन कराना पड़ा। हाल में वह लौटे तो बड़े भाई का निधन हो गया। इस वजह से उन्हें अवकाश लेना पड़ा। इस वजह से गल्ला विक्रेताओं के चालान नहीं लगे हैं। अवकाश से बुधवार को लौटेंगे। राशन आवंटित हो जाएगा। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था तो करनी चाहिए थी।
विज्ञापन

खाद्यान्न निरीक्षक जीसी पांडेय हाल में दिल्ली से सिर का आपरेशन कराकर लौटे तो उनके बड़े भाई का निधन हो गया। चालान उन्हीं के हस्ताक्षर से लगते हैं। किसी के पास चार्ज नहीं था। इसी महीने पांडेय की सेवानिवृत्ति होनी है। अस्कोट में अन्य खाद्यान्न निरीक्षक की तैनाती हो गई है। एक-दो दिन में पांडेय उन्हें चार्ज सौंपेंगे। उपभोक्ताओं को नवंबर, दिसंबर का राशन एक साथ मिल जाएगा। - एमएस रावत जिला पूर्ति अधिकारी पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें