फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राईआगर क्षेत्र के जंगलों में धधकी आग

विज्ञापन
बेड़ीनाग के राईआगर के समीप जंगल में लगी आग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के वनों में आग लगने का सिलसिला नहीं थम रहा है। रविवार को बेड़ीनाग क्षेत्र के राईआगर-सेराघाट सड़क के जंगलों में आग धधकती रही।
विज्ञापन

इस साल मानसून के बाद से बारिश नहीं हुई है। इसके चलते जंगलों में घास सूख चुकी है। इसके अलावा पिरूल भी काफी मात्रा में गिरा हुआ है। शरारती तत्व इन जंगलों में आग लगा रहे हैं। पिरूल और पत्तियों के कारण आग की लपटें तेजी से जंगल को अपनी चपेट में ले रही हैं।
रविवार शाम के समय जंगल में आग लगने से वन्य संपदा को काफी नुकसान पहुंचा। रेंजर चंदा मेहरा ने बताया कि आग लगने की सूचना पर टीम को भेजकर आग बुझा दी गई है। जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें