फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भागवत कथा में रामलीला का हुआ मंचन

Sat, 17 May 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बस्तड़ी के धलेख मंदिर में भागवत कथा के दौरान रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत : आयोजक 
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बस्तड़ी क्षेत्र के प्रसिद्ध धनलेख मंदिर में चल रही भागवत कथा के दौरान रामलीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। कथा वाचक पुष्कर राज ओझा ने भक्तों को भगवान राम की महिमा बताई। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात कर आदर्श समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति से ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। कथा सुनने के लिए दूरदराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहां उमेश भट्ट, महेश भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें