पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुए निजी कारोबारी। स्रोत: संघ
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जिले में कारोबार कर रहे 65 लोगों को सम्मानित किया। आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने कहा कि बेरोजगारी के इस दौर में पहाड़ के युवाओं को निजी व्यवसाय में आगे आने की जरूरत है। कहा कि युवा मैदानों में जाकर नौकरी कर रहे हैं जिससे धीरे-धीरे पहाड़ खाली हो रहे हैं। युवाओं की निजी काम में रुचि कम होना अच्छा संकेत नहीं है। पहाड़ इसी तरह खाली होते रहे तो भविष्य में गंभीर चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। वहां विभाग प्रचारक वतन कुमार, कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रदीप जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद