फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला

Sun, 01 Nov 2015 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कई स्थानों पर अब भी रामलीला जारी है। यहां नजदीकी क्षेत्र वड्डा में हो रही रामलीला में बालि सुग्रीव की लड़ाई से लेकर हनुमान का सीता की खोज तक का मंचन दिखाया गया।
विज्ञापन

अस्कोट। यहां की रामलीला में कौशल्या भवन में भरत-शत्रुघ्न का पहुंचना और कौशल्या से कहना कि यह गलत हुआ है राम को वापस लाने जाते हैं। कौशल्या, सुमित्रा, कैकयी, भरत और शत्रुघ्न कुलगुरु के पास जाते हैं। केवट उन्हें नाव से पार कराते हैं और वह चित्रकूट पहुंचकर भगवान राम से वापस जाने की विनती करते हैं। तब राम भरत से कहते हैं ‘लौवटी जाओ घर को पलट जाओ भरत वीर, भूखंड को भैया भोजन दीजो नंदन को पहनाओ चीर’। राम के ऐसा कहने पर सभी वापस घर को लौट आते हैं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि उन्होंने अस्कोट की रामलीला का ऐतिहासिक बखान सुना है, जिससे वह अस्कोट की रामलीला में पहुंचे। उन्होंने मंच सौंदर्यीकरण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह भंडारी ने साउंड व्यवस्था के लिए 20 हजार रुपये नकद दिए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष होशियार सिंह पाल ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। तनुज पाल, चंद्र मोहन पाल, प्रकाश पाल, ललित पाल, मनोज लुंठी, विक्रम पाल ने सौंदर्यीकरण राशि देने पर मुख्य अतिथि का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें